Friday, April 5, 2024

There is something beautiful about the end

 There is something beautiful about the end


Maybe it is the void

An empty space

The default state


Maybe it is the simplicity

No tangled threads

No thousand colours, just infinite black


Maybe it is the possibilities

A begining to new

And infinite paths in the middle


Maybe it is the nostalgia

All past emotions

All your relations

Your achievements, your regrets


End is everything and yet nothing

Maybe that is why there is something beautiful about the end

Saturday, February 10, 2024

तमन्ना-ए-रुसवाई

 कभी बैठ जा, बिन कुछ कहे, 

मेरी तन्हाई पूरी कर

कभी रूठ जा, गुस्सा भी तो हो, 

तमन्ना-ए-रुसवाई पूरी कर


ज़िन्दगी बहुत खुशनुमा हो तो सच्ची नहीं लगती

शक्कर हर वक़्त खाने में अच्छी नहीं लगती 


थोड़ा खट्टा, तीखा, मसालेदार तो लाओ

जो मेरी अपनी ही ज़ुबान से है, वो लड़ाई पूरी कर

तमन्ना-ए-रुसवाई पूरी कर 


जब ढल जाता है सूरज, तभी तो रात आती है

पहले आते काले बादल, फिर ही बरसात आती है


वो अँधेरा अपने संग, काले जज़्बात लाएगा

जो मेरे अंदर है बसी, वो परछाई पूरी कर

तमन्ना-ए-रुसवाई पूरी कर


मना लूँगा तुझे, शायर यही समझाता है

पतझड़ के बाद हमेशा वसंत आता है


कुछ गीत, कुछ खत, कुछ ग़ज़लें बाकी है

इन अधूरे पन्नो पर, मेरी लिखाई पूरी कर

तमन्ना-ए-रुसवाई पूरी कर

मैने देख लिया है ख़ाब, ज़रूरी था

 मैने देख लिया है ख़ाब, ज़रूरी था

बनाके प्याला - ए - शराब, ज़रूरी था


नही मिली आजादी तब तो नही मिली

पर मंगल, रानी का इंकलाब, ज़रूरी था


माना कागज पर अंत में काला ही उतरा

पर लाना हर एक रंग साथ, ज़रूरी था



One Day

 I would read you a poem

When we sit again

in the cold nights


When it is completely dark, 

even more than the future

When there are no stars

Just dark clouds stitched 

with a black suture


On that day

I would read you a poem

When we sit again

In the cold nights


When there is a valley that

goes deeper than our thoughts

When there is no green grass hat

Just black ice on the mountain

And sometimes even nought


On that day,

I would read you a poem

When we sit again

In the cold nights


When the sand of the beach

is slipping through the fingers

Oh, we do try to reach

and capture it again but

it doesn't want to linger


On that day

I would read you a poem

When we sit again

in the cold nights


I know, dreaming of that day

is a childish foolhardy, it's nothing

But I do hope and pray

for that day to come

and this poem to mean something


On that day

I would read you this poem

When we sit again

in the cold nights


एक घर है जिसे सजाने का शौंक है मुझे
और एक कोना है जो मुझसे संवारा नही जाता

एक माज़ी* है जिसे मिटाने की कोशिश जारी है
और एक तू है जो मुझसे भुलाया नही जाता

एक दिल है जिसे दुनिया से बचाना है
और एक आंसू है जो मुझसे छुपाया नही जाता

एक चाँद है जिसे फतह कर लिया है मैने
एक मोहल्ला है जो मुझसे मनाया नही जाता

एक किताब है जो तेरे नाम लिख रहा हूँ
और एक शेर है जो मुझसे सुनाया नही जाता

*माज़ी = past





 

भागती सी ज़िन्दगी, देखो आकर के रुकी

 भागती सी ज़िन्दगी, देखो आकर के रुकी

खोयी हुई गुम-सुम सी, आज फिर शभ है खड़ी


इस शभ से तुम जा के कहो, मुस्कुराना थोड़ा सीख ले

जो बीत गया वो दिन था एक, बाकी है पूरी ज़िन्दगी


खौफ औ' ग़म के साये में, शहर सारा सो रहा

खामोशियाँ, कुछ आहटें, हैं छेड़ती, हैं जागती


बहती पवन औ' वक़्त गुज़रे, याद दिलाये ज़िन्दगी

थम गयी है आज हवा, थम गयी है हर घडी


कुछ जो तूने खुद से किये थे, कुछ जो अपने यार से

'धूरे रह गए वादे वो सब, 'धूरी है वो बंदगी


हस्ते चेहरों में मुब्तला*, बोझ तो देखो ज़रा

इतना क्यों उठाये हो? लेके जाओगे कहीं?


*मुब्तला = फँसा हुआ


ख़ामोशी

गुमनाम सी  एक ख़ामोशी
तेरे मेरे बीच में 

देखो आकर के खड़ी 
 तेरे मेरे बीच में 

कुछ शब्द तेरे मन में हैं 
कुछ शब्द मेरे मन में भी 

मजबूरी ज़बान की 
तेरे मेरे बीच में 

इश्क़ का हिस्सा तो सबके 
हिस्से में कब आ पाया 

अब तो है बस दोस्ती 
तेरे मेरे बीच में